

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bengaluru Murder Case: Murder of female software engineer in Bengaluru revealed, accused arrested
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 3 जनवरी को हुई महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्मिला डीके (34) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कर्नल कुरई (18) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह शर्मिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन जब शर्मिला ने इसका विरोध किया तो उसने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना राममूर्ति नगर के सुब्रमण्य लेआउट स्थित एक किराए के अपार्टमेंट में हुई।
आग की सूचना से हुआ था खुलासा
3 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के बाद बेडरूम से शर्मिला का शव बरामद हुआ। शुरुआत में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया, लेकिन फॉरेंसिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वह शर्मिला की फ्लैटमेट का था, जो 14 नवंबर से असम गई हुई थी। इसके बाद पुलिस को पड़ोसी कर्नल कुरई पर शक हुआ।
स्लाइडिंग खिड़की से घुसा था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 3 जनवरी की रात करीब 9 बजे स्लाइडिंग खिड़की के जरिए शर्मिला के फ्लैट में घुसा था। उसने शर्मिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। आरोपी ने शर्मिला का मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने कमरे में आग लगा दी और शर्मिला का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।
दम घुटने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शर्मिला की मौत दम घुटने से हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 64(2), 66 और 238 (सबूत नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।