

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bharat Chandra Nara, a six-time MLA, resigned, was angry over his wife not getting a ticket.
गुवाहाटी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को असम में लगा है। लखीमपुर जिले के नाउबोइचा से 6 बार के विधायक रहे भरत चंद्र नारा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि, पत्नी को लोकसभा का टिकट ना मिलने से वह नाराज थे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है।
असम के लखीमपुर जिले के नाउबोइचा से विधायक भरत चंद्र नारा ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। नारा ने लिखा, "मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं।" इससे पहले भरत नारा ने असम में पार्टी के मीडिया सेल के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। नारा अपनी पत्नी रानी नारा को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से वो नाराज थे।
बता दें कि, कांग्रेस ने दो दिन पहले ही उदय शंकर हजारिका को लखीमपुर लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। नारा को उम्मीद थी कि कांग्रेस इस सीट से उनकी पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रानी नारा को टिकट देगी। इसके बाद से ही वह नाराज थे।

भरत चंद्र नारा की पत्नी इस बार टिकट की प्रबल दावेदार थी। वह इस लोकसभा क्षेत्र से तीन बार जीतीं हैं और एक बार राज्यसभा के लिए भी चुनी गईं। कांग्रेस की मनमोहन सरकार में वह केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुकी है।