

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bhilai Municipal Corporation retired engineer assets case
दुर्ग: भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर भागीरथ वर्मा के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर एसीबी ने उन्हें हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह कार्रवाई रायपुर निवासी ठेकेदार राघवेन्द्र तिवारी की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच, जब भागीरथ वर्मा चीफ इंजीनियर के पद पर थे, उन्होंने बिल पास करने और कागजी अड़चनों को दूर करने के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को भिलाई के पूर्व चीफ इंजीनियर के 8 से 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एसीबी के अनुसार जांच में उज्जैन-इंदौर रोड पर दो फार्म हाउस, रायपुर में एक फ्लैट और एक बंगला, दुर्ग के मोतीपुर में एक फार्म हाउस और पिरादा (रायपुर) में एक फार्म हाउस का पता चला है। इसके अलावा, नगर में एक पेट्रोल पंप और चार पहिया वाहन (कार) भी सामने आए हैं, जहाँ लगभग 8 कर्मचारी काम करते हैं।
एसीबी ने मामले में चीफ इंजीनियर की बेटी, ड्राइवर और एक महिला कर्मी को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। एसीबी की टीम अब इस पूरे भ्रष्टाचार मामले की गहन जांच में जुटी है।