

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Forest Department Transfer
रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) और राज्य वन सेवा (SFS) के कुल 7 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, सीसीएफ कांकेर राजेश चंदेले को अरण्य भवन में समन्वय के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आलोक तिवारी को जगदलपुर से स्थानांतरित कर अरण्य भवन में एचआर और आईटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह सीएफ रायपुर विवेकानंद झा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), कांकेर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा, राज्य वन सेवा के अधिकारी अनिमेष गोवर्धन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी उप वन संरक्षक (रोकड़) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।