

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bhilai ran in the Namo Marathon Phase-3.
भिलाई। इस्पात नगरी और खेल नगरी भिलाई में रविवार को आयोजित 'नमो मैराथन फेज-3' में उत्साह और ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। 5 किलोमीटर की इस मैराथन में महिला और पुरुष वर्ग के करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दौड़ में भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

मैराथन के आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के खेल एवं कला क्लब प्रमुख प्रसून दत्ता और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल और भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि भिलाई खेल और इस्पात नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। 'नमो मैराथन फेज-3' का आयोजन खिलाड़ियों में उत्साह और उमंग बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि "हमारा भारत फिट रहे, हिट रहे" की भावना के साथ सभी को नियमित रूप से व्यायाम, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसी गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि "फिट रहेगा इंडिया, तो हिट रहेगा इंडिया"। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश का हर नागरिक स्वस्थ और फिट रहे। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए भिलाई और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मैराथन में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी यह दर्शाती है कि लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।



कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरी भिलाई नगरी फिट इंडिया के संदेश के साथ दौड़ती नजर आई।

