

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Bhopal serpentine overbridge becomes the center of discussion two accidents in 8 hours
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने एक अनोखे आकार के ओवरब्रिज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुभाषनगर क्षेत्र में स्थित इस ‘सर्पाकार’ ओवरब्रिज पर मात्र आठ घंटे के भीतर दो वाहन दुर्घटनाएं हो गईं, जिससे इसकी डिजाइन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बता दें कि, 40 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को वर्ष 2022 में आम जनता के लिए खोला गया था। इसे लोक निर्माण विभाग और रेलवे ने मिलकर तैयार किया था। हालांकि हालिया दुर्घटनाओं के बाद इसकी बनावट को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस ओवरब्रिज को 'सांप के आकार का पुल' कहकर मीम्स बना रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कहा कि "इस पुल पर सुरक्षित चलना है तो रेंगते हुए चलो"।
पहली घटना में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जबकि दूसरी घटना में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन भी उसी जगह डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी की जान नहीं गई, लेकिन पुल की घुमावदार और असामान्य डिजाइन ने लोगों का ध्यान खींच लिया।