

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Bhupesh Baghel attacks speculation about Nitish Kumar's Rajya Sabha nomination, saying the CM is falling prey to BJP's strategy.
रायपुर। बिहार की राजनीति में चल रही हलचल के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सियासी अटकलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने और बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।
बघेल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया था और गठबंधन को जीत भी मिली, लेकिन अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर राज्यसभा भेजने की बातें सामने आ रही हैं।
‘बीजेपी की बिसात में फंस रहे हैं नीतीश’
भूपेश बघेल ने कहा कि नीतीश कुमार एक बेहद अनुभवी नेता हैं और उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया है। इसके बावजूद मौजूदा हालात में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजनीतिक रणनीति में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो यह बिहार में नेतृत्व परिवर्तन का स्पष्ट संकेत होगा।
‘एपस्टीन फाइलों’ को लेकर भी साधा निशाना
भूपेश बघेल ने इस दौरान केंद्र सरकार और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के इस्तीफे का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधा।
बघेल ने कहा कि जिन लोगों को वास्तव में इस्तीफा देना चाहिए, वे अब भी कैबिनेट में बने हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि “एपस्टीन फाइलों में सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद भी कुछ नेता अपने पद पर बने हुए हैं।”
बिहार की राजनीति में नए दौर की संभावना
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर नीतीश कुमार संसद की ओर जाते हैं तो बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह कदम नीतीश कुमार जैसे कद्दावर नेता के लिए एक राजनीतिक रणनीतिक जाल भी साबित हो सकता है।