

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

UPSC Final Result: Two youths from Chhattisgarh created history, DSP Diamond Singh Dhruv secured 623rd rank, MCB's Darshana Singh got 283rd position
रायपुर। Union Public Service Commission (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। धमतरी जिले के डीएसपी Diamond Singh Dhruv ने 623वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि एमसीबी जिले की Darshana Singh ने 283वीं रैंक हासिल की है।
अनुसूचित जनजाति (ST) कोटे से डायमंड सिंह ध्रुव का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन लगभग तय माना जा रहा है, वहीं बेहतर विकल्प मिलने की स्थिति में उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) भी मिल सकती है।
DSP रहते हुए हासिल की UPSC में सफलता
डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। पुलिस सेवा जॉइन करने के बाद भी उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की।
रिजल्ट आने के बाद उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। अचानक मिली सफलता से वे खुद भी हैरान रह गए। दोस्तों के फोन पर बधाई मिलने के बाद उन्हें अपने चयन की जानकारी हुई।
शिक्षिका के बेटे, गांव से शुरू हुआ सफर
धमतरी जिले के ग्राम परसवानी के रहने वाले डायमंड सिंह ध्रुव स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी और शिक्षिका अंबिका सूर्यवंशी के बेटे हैं। उनके पिता मगरलोड जनपद में करारोपण अधिकारी थे, जिनका अप्रैल 2025 में निधन हो गया था।
डायमंड बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से प्राप्त की और हाईस्कूल की पढ़ाई रायपुर के रेडियंट पब्लिक स्कूल माना से पूरी की।
सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहले ही प्रयास में Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) परीक्षा पास कर 13वीं रैंक हासिल की और डीएसपी पद पर चयनित हुए थे।
बिना कोचिंग के की तैयारी
डायमंड सिंह ध्रुव ने दिल्ली में रहकर बिना किसी कोचिंग संस्थान के UPSC की तैयारी की। वह पिछले ढाई वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
एमसीबी की दर्शना सिंह ने भी बढ़ाया प्रदेश का मान
इसी परीक्षा में एमसीबी जिले की दर्शना सिंह ने 283वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दर्शना के पिता अरुण सिंह राशन दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की भाजपा पार्षद हैं।
एमसीबी जिले से यूपीएससी क्रैक करने वाली पहली बेटी दर्शना सिंह ने बताया अपनी सफलता का राज