

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister expresses deep sorrow over Jashpur bus accident, gives instructions for better treatment of the injured
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज की सतत निगरानी की जाए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।