

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big Breaking: Former CM Vijay Rupani dies in Ahmedabad plane crash; 100 bodies found..Air India chairman's big statement also comes out
अहमदाबाद/ रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का एक विमान, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। जिसमे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी भी सवार थे, अभी ताजा सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि, उनका निधन हो गया है, इसके साथ ही अन्य 100 शव भी मिले है। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
यह बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुआ था। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान में सवार 242 लोगों में से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रितानी, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाल के नागरिक शामिल थे।
एयर इंडिया ने बताया है कि घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। मौके पर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
एयर इंडिया ने इस हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। इसके अलावा, अहमदाबाद पुलिस ने भी आपातकालीन सेवाओं और जानकारी के लिए 07925620359 नंबर जारी किया है।
टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस भयावह हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। टाटा ग्रुप ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एन चंद्रशेखरन के बयान को पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, "बहुत दुख के साथ मैं ये पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 आज हादसे का शिकार हुई है। इस भयावह हादसे से प्रभावित लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।"
चंद्रशेखरन ने आगे कहा, "फिलहाल हमारी प्राथमिकता सभी प्रभावितों और उनके परिवारों को सहायता देने पर है। हम मौके पर मौजूद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों की मदद करने और हादसे के प्रभावितों के लिए ज़रूरी मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।" एयर इंडिया ने बताया है कि, एक इमरजेंसी सेंटर सक्रिय कर दिया गया है और परिवारों को सूचना देने के लिए सपोर्ट टीमें भी बनाई गई हैं। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही और पुख्ता जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :- अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश: पूर्व CM विजय रुपाणी सहित 242 यात्री थे सवार..