

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Four arrested in connection with the Bharat Mandapam ruckus; Youth Congress leader Hrithik alias Monty Shukla and other accused charged with conspiracy.
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन और हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश महासचिव रितिक उर्फ मोंटी शुक्ला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना के समय ही चार प्रदर्शनकारियों को मौके से पकड़ लिया गया था, जबकि छह अन्य आरोपितों की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में छापेमारी कर रही हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार देर रात ललितपुर के नई बस्ती इलाके से रितिक उर्फ मोंटी शुक्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मोंटी पर प्रदर्शन की साजिश रचने और उसमें सक्रिय भूमिका निभाने का संदेह है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे दिल्ली लेकर रवाना हो गई।
स्पेशल सेल की एक अन्य टीम ने शनिवार देर रात ग्वालियर से युवा कांग्रेस के नेता जितेंद्र यादव, राज गुर्जर और अजय कुमार को हिरासत में लिया। तीनों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का संदेह है।
बताया जा रहा है कि घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जितेंद्र यादव की पहचान की गई थी। पुलिस ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर में उसके घर पहुंची और रात करीब 1:30 बजे उसे हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ के आधार पर झांसी रोड क्षेत्र से राज गुर्जर और अजय कुमार को पकड़ा गया।
जितेंद्र यादव के पिता केशव ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को मारपीट करते हुए ले जाया गया और गिरफ्तारी का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया। कांग्रेस नेताओं के साथ वे सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिलने की बात कही गई है।
जांच के दौरान स्पेशल सेल की टीम चाणक्यपुरी स्थित Himachal Bhawan (हिमाचल सदन) भी पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग यहां ठहरे हुए थे। जांच एजेंसियों को संदेह है कि प्रदर्शन की साजिश यहीं रची गई थी। दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।