

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Northeast India rocked by earthquake again; 4.2 magnitude tremors felt in Assam
नई दिल्ली/ गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल उठा, जब असम में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह आए इन झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, असम के मांजा में सुबह करीब 9:22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर राहत भरी है।
यह इस क्षेत्र में हाल के दिनों में महसूस किए गए भूकंपों की कड़ी में नया है। असम में इसी साल फरवरी में भी 5.0 तीव्रता का एक भूकंप आया था, जिसके झटके गुवाहाटी, नागांव और तेजपुर के इलाकों में महसूस किए गए थे।
इसके अलावा, बीते एक महीने में पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें कि, बीते 30 जून को नेपाल में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इसमें भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। इसके आलावा, बीते 29 जून को पाकिस्तान में तड़के करीब 3:54 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
भारत का एक लंबा और दुखद भूकंप इतिहास रहा है, जिसमें कई बार विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं।
जनवरी 2001: गुजरात के भुज में आए भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी और कई जानें ली थीं।
2005: कश्मीर में एक भयानक भूकंप ने भारी नुकसान पहुँचाया था।
2011: सिक्किम में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था।
मणिपुर: राज्य भी पहले भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हो चुका है।
अधिकारी वर्तमान स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।