Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Bihar Health Minister Mangal Pandey said Now MBBS will be taught in Hindi as well
पटना। बिहार से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मंगलवार को जानकारी दते हुए बताया कि अब बिहार में MBBS की पढ़ाई हिंदी में भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से छात्रों को हिंदी या अंग्रेजी में पढ़ाई करने का बहुत सा विकल्प मिलेगा। इस बड़े ऐलान के बाद बिहार मध्य प्रदेश के बाद हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई करने वाला दूसरा राज्य बन जाएगा। बिहार से पहले MP में शिवराज सिंह के नेतृत्व में करीब 2 साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी मीडियम में करने का घोषणा की थी।
बता दें कि, बिहार सरकार यह भी ऐलान किया है कि अब मेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में की जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मुद्दे पर कहा कि, "बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हिंदी पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सहित आवश्यक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श के बाद यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह निर्णय हिंदी को बढ़ावा देने और इसे वैश्विक भाषा बनाने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है।"