

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Bilaspur Airport gets approval for all-weather operations, state's development will gain new momentum: Chief Minister Sai
रायपुर। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR श्रेणी से अपग्रेड कर 3C-ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताते हुए इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में बड़ा और दूरगामी कदम बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, इस स्वीकृति के बाद अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक हवाई सेवाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि, ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट को मिली यह नई सुविधा पूरे छत्तीसगढ़ के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी और प्रदेश को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी।