

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Blackbuck poaching case: Hearing on Salman Khan's appeal postponed, High Court to decide on new bench
जयपुर। 28 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिलहाल राहत मिली है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर राजस्थान हाईकोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई टल गई है। जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मामले की सुनवाई से इंकार कर दिया और इसे दूसरी बेंच के समक्ष सूचीबद्ध करने के लिए मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया है।
1998 में दर्ज हुआ था मामला
यह मामला वर्ष 1998 में दर्ज काला हिरण शिकार प्रकरण से जुड़ा है। आरोप है कि 1 और 2 अक्टूबर 1998 की रात फिल्म की शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार किया गया था। इस मामले में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू और दुष्यंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
2018 में सलमान को हुई थी सजा
सत्र न्यायालय ने 5 अप्रैल 2018 को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। वहीं, सह-आरोपियों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को अदालत ने बरी कर दिया था।
दोनों पक्षों की अपील लंबित
राज्य सरकार ने सह-आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ ‘लीव टू अपील’ दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए अपील दायर की है। पहले इन दोनों मामलों को एक साथ सुनने का अनुरोध किया गया था और अदालत ने तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए थे।
अब आगे क्या होगा
जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच द्वारा सुनवाई से इंकार किए जाने के बाद अब मुख्य न्यायाधीश यह तय करेंगे कि मामले की सुनवाई किस बेंच में होगी। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और अगली सुनवाई की तारीख नई बेंच तय करेगी।