

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Accident: Bolero carrying pilgrims returning from Kudargadh Dham met with an accident, 1 dead, 4 critical
सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मध्यप्रदेश से दर्शन के लिए आए थे यात्री
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो वाहन में 8 श्रद्धालु सवार थे, जो मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय बांक क्षेत्र में चलते-चलते चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाई जान
घटना की जानकारी मिलते ही ओड़गी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले जाया गया। वहां गंभीर रूप से घायल चार श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। 3 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मर्ग कायम किया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।