

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Accident News: Tragic road accident in Narayanpur; 3 died, more than 25 injured as pickup overturns
नारायणपुर। नारायणपुर जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
पिकअप में सवार थे 30 से ज्यादा लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे। वाहन के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है।
नियमों के खिलाफ ढोई जा रही थीं सवारियां
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का उपयोग सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था, जबकि ऐसे मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाना नियमों के खिलाफ है। इससे पहले भी प्रदेश में इस तरह के वाहनों के कारण कई हादसे हो चुके हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होकर पलटना बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग तो सवार नहीं थे।