

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Shivpuri accident: MLA's son collided with Thar, now heated argument with police officer, told to stay within limits
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी द्वारा थार गाड़ी से राहगीरों को टक्कर मारने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है। यह घटना 16 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।
पुलिस जांच पर उठे सवाल
घटना के बाद विधायक ने खुद पुलिस कार्रवाई का समर्थन करने का दावा किया। उनके अनुसार, उन्होंने स्वयं एसपी से बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराने को कहा और गाड़ी भी थाने भेजी गई। हालांकि, मामले में जांच के दौरान एसडीओपी डा. आयुष जाखड़ के साथ कथित बातचीत ने विवाद को और बढ़ा दिया।
वायरल वीडियो में धमकी भरा लहजा
सोमवार को सामने आए एक वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी एसडीओपी पर नाराजगी जताते नजर आए। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है? मेरा बेटा वहां आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा… दम है तो रोक लेना।” अपनी औकात और कानून के दायरे में रहो,
इस बयान के बाद मामला प्रशासनिक विवाद से आगे बढ़कर राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है।
भाजपा की प्रतिक्रिया
इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मामला पार्टी के संज्ञान में है और इसकी समीक्षा की जा रही है। फिलहाल पार्टी की ओर से कोई सख्त कार्रवाई या निर्णय सामने नहीं आया है।
“कांग्रेसीकरण” का आरोप
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इस हादसे को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, यह मामला “कांग्रेसीकरण” की ओर मोड़ा जा रहा है, जबकि उन्होंने खुद कानून के अनुसार कार्रवाई करवाई।