

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Accident News: Tragic accident in Surendranagar, Gujarat, truck crushes pilgrims, 7 dead, 4 serious
सुरेंद्रनगर। सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब 1:30 बजे हुई, जब पैदल जा रहे तीर्थयात्रियों के समूह को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
तीर्थयात्रा के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं का समूह राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर की ओर पैदल जा रहा था। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
7 लोगों की मौत, 4 घायल
हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं चार घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
चालक गिरफ्तार, जांच जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया। योगेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मंजर
एक श्रद्धालु के मुताबिक, वे लोग राजकोट के दत्ता गांव से दर्शन कर विरामगाम की ओर जा रहे थे और सड़क किनारे सुरक्षित चल रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर सभी को कुचल दिया।