

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Accident News: Horrific road accident in Hapur, bus returning from wedding procession collides with truck, 6 dead, many injured
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धौलाना थाना क्षेत्र के धौलाना-गुलावटी मार्ग पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे हुआ।
बारात से लौट रही बस बनी हादसे का शिकार
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई बारात वापस लौट रही थी। बस में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। रास्ते में कुछ लोग बस से उतरकर नाश्ता कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर मची अफरा-तफरी
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले गए घायल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।