

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Udhampur bus accident: Overloading and speeding proved fatal, 21 Died, 60 injured
ऊधमपुर। ऊधमपुर जिले में बीते सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक यात्री बस कघोट क्षेत्र के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस तेज रफ्तार और ओवरलोड थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा।
मृतक और घायल
इस दर्दनाक दुर्घटना में 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 60 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 44 बस यात्री और 16 ऑटो सवार शामिल हैं। सभी मृतक और घायल स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
ऑटो भी हुआ हादसे का शिकार
हादसे के समय सामने से एक ओवरलोड ऑटो आ रहा था। बस को गिरते देख ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे ऑटो भी पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से दोगुने यात्री सवार थे, जिसने स्थिति और गंभीर बना दी।
सेना और राहत दलों ने संभाली कमान
घटना के समय पास से सेना का काफिला गुजर रहा था, जिसने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सेना की क्रेन की मदद से बस की छत उठाकर घायलों को बाहर निकाला गया।
इसके बाद पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
अस्पताल में भर्ती घायल यात्री ने बताया कि बस चालक सामान्य समय से कहीं ज्यादा तेज गति से वाहन चला रहा था। जहां आमतौर पर इस दूरी को तय करने में लगभग 30 मिनट लगते हैं, वहीं बस मात्र 10-12 मिनट में वहां पहुंच गई थी, जिसके बाद एक मोड़ पर हादसा हो गया।
जांच और प्रशासनिक कार्रवाई
डीएसपी ट्रैफिक पंकज सूदन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है।
मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने हादसे पर शोक जताया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये वहीं राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त राहत राशि की भी घोषणा की गई है।
नेताओं ने जताया शोक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।