Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Bollywood actor 'Ashish Vidyarthi' introduced himself in a funny way; When a fan mistook him for Ashutosh Gowariker!
रायपुर। हाल ही में अभिनेता आशीष विद्यार्थी से जुड़ा एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हाज़िरजवाबी और विनम्र स्वभाव की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में एक लड़की फ्लाइट से उतरते हुए वीडियो बना रही है और उत्साह से कह रही है कि आशुतोष गोवारिकर उनके साथ उसी फ्लाइट में आए हैं।
यह घटना किसी बड़े स्टार के साथ होती तो शायद प्रतिक्रिया अलग होती, हो सकता है कोई नाराज़ भी हो जाता। लेकिन आशीष विद्यार्थी, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, ने इसे अपने अनोखे अंदाज़ में संभाला। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लड़की आशुतोष गोवारिकर का नाम लेती है, आशीष विद्यार्थी खुद उसके कैमरे में आकर कहते हैं, "कैसे लोग उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाते हैं।" अंत में वह मुस्कुराते हुए उस लड़की को बताते हैं कि "वह आशुतोष गोवारिकर नहीं, बल्कि आशीष विद्यार्थी हैं।"
यह घटना एक बार फिर शेक्सपियर के प्रसिद्ध कथन "नाम में क्या रखा है?" को चरितार्थ करती है। आशीष विद्यार्थी ने जिस तरह इस स्थिति को संभाला, वह दिखाता है कि एक कलाकार की पहचान उसके नाम से ज़्यादा उसके काम से होती है। भले ही बड़े सितारों को उनके नाम से जाना जाता हो, लेकिन एक शानदार अभिनेता को हमेशा उसके अभिनय और कला से ही पहचाना जाता है। आशीष विद्यार्थी ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है, और यह घटना उनकी विनम्रता और हास्यबोध को भी उजागर करती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गया है और लोग आशीष विद्यार्थी के इस रवैये की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह दिखाता है कि कैसे एक कलाकार अपनी सहजता और विनम्रता से भी प्रशंसकों का दिल जीत सकता है।