

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Gold-Silver Rates: Gold and silver prices surge, 24-carat gold reaches Rs 1.60 lakh and silver Rs 2.73 lakh per kg
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 10 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना बढ़कर 1.60 लाख रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत करीब 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। एक किलो चांदी 13,000 रुपये महंगी होकर 2.73 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि इससे पहले इसका भाव करीब 2.60 लाख रुपये प्रति किलो था।
जनवरी में बने थे ऑलटाइम हाई
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार 29 जनवरी को सोने और चांदी ने अपने ऑलटाइम हाई स्तर को छुआ था। उस समय सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम.और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई, जिसके चलते बाजार में खरीदारी बढ़ी है।
इस साल सोना 27 हजार रुपये महंगा
साल 2026 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। बीते साल के आखिर में सोना करीब 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.60 लाख रुपये हो गया है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 27 हजार रुपये महंगा हो चुका है।
वहीं चांदी की कीमत भी इस दौरान करीब 24 हजार रुपये तक बढ़ चुकी है।
इन कारकों पर निर्भर रहेगा बाजार
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर करेंगी,
मिडिल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो सोने-चांदी में फिर तेजी आ सकती है।
अमेरिकी आर्थिक आंकड़े: अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़े बेहतर आते हैं तो डॉलर मजबूत होगा, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
विशेषज्ञों का कहना है कि ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय ग्राहकों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ प्रमाणित सोना ही खरीदें। साथ ही खरीदारी से पहले सोने की कीमत और वजन को अलग-अलग स्रोतों से जांच लेना भी जरूरी है।