

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bollywood film director Shakeel arrested in sexual harassment case.
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक शकील नूरानी को गिरफ्तार किया है। उनपर 33 साल की एक उभरती हुई अभिनेत्री ने दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने बताया कि 73 वर्षीय शकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वह छिप गए थे। उन्हें शनिवार को महाबलेश्वर हिल स्टेशन पर उनके फार्महाउस से पकड़ा गया।
शकील नूरानी ने ‘जोरू का गुलाम ’ जैसी फिल्म का निर्देशन किया था, जिसमें गोविंदा ने काम किया था। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, कि शकील ने पिछले चार सालों में कई बार उनका यौन शोषण किया साथ ही उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां और जहर भी दिया, जिससे उनका गर्भपात हो गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने उन्हें एक आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर चर्चा करने के बहाने मलाड इलाके में अपने घर बुलाया था, जहां उन्होंने उनके ड्रिंक में कुछ मिला दिया और उनका यौन शोषण किया। उन्हें जब होश आया तो शकील ने उन्हें अपने मोबाइल फोन पर उनका अंतरंग वीडियो दिखाया और धमकी दिया कि अगर पुलिस से सम्पर्क किया या परिवार को बताया तो वह उसे प्रसारित कर देंगे। आरोपी ने उसे कई बार धमकाया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला द्वारा 40 दिन पहले दर्ज कराई कई शिकायत का हवाला देते हुए बताया, कि दुष्कर्म के बाद शकील ने महिला को गर्भनिरोधक गोलियां और जहर भी दिया, जिससे उनका गर्भपात हो गया।