

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Broad-daylight theft of ₹70 lakh in Raipur: ₹51.50 lakh in cash and jewelry missing from an Ashoka Icon Society flat.
रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन सोसाइटी में दिनदहाड़े करोड़ों की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने फ्लैट की अलमारी का ताला तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार किसी जरूरी काम से नया रायपुर गया हुआ था। जब वे वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 51.50 लाख रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी गायब हैं। इसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर मामले की जांच तेज कर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही सोसाइटी में आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पंडरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से जुड़े सुरागों के आधार पर जल्द ही चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।