

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Case of calf killing in Jashpur: 10 accused arrested while distributing meat...
जशपुर। जिले के कोतबा क्षेत्र में बछड़े की हत्या कर उसका मांस बांटने की तैयारी कर रहे 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 किलो गोमांस और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का हथकड़ी लगाकर नगर में जुलूस निकाला।
पुलिस के अनुसार, कोतबा, बैगाबहार और रोकबहार गांव के रहने वाले आरोपी तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच बछड़े की हत्या कर मांस के बंटवारे की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 60 किलो गोमांस बरामद किया। इसके अलावा गोवंश की हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी और छुरी भी जब्त कर ली गई। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कोतबा चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों के जरिए सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।