ताजा खबर

CG Breaking: बीजापुर नक्सल IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड अनिल पुनेम समेत 3 नक्सली ढेर, कुल 7 लाख का था इनाम..

By: आशीष कुमार CHECKED BY LATA
RAIPUR
4/13/2025, 5:02:45 PM
image

CG Breaking 3 Naxalites including Anil Punem mastermind of Bijapur Naxal IED blast, killed total reward of Rs 7 lakh

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में जवानों ने 3 माओवादियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में अंबेली IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड अनिल भी मारा गया है। इस घटना में DRG के 8 जवान, एक वाहन चालक समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे। 3 महीने बाद माओवादियों के कोर गढ़ में घुसकर जवानों ने इस नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी के पार नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर एक दिन पहले 12 अप्रैल को बीजापुर और दंतेवाड़ा इन दोनों जिलों से DRG के जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। वहीं एक दिन पहले सुबह 9 बजे नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई।

अनिल पुनेम पर दर्ज थे 20 ज्यादा केस

वांटेड माओवादी अनिल पुनेम पर थाना गंगालूर, मिरतुर, भैरमगढ़ एवं जांगला में विभिन्न धाराओं में 20 केस दर्ज थे। इसके साथ ही दंतेवाड़ा के बारसूर में 2 केस दर्ज थे। मुठभेड़ में मारे गए दीवान मड़कम और पालो पोड़‍ियाम पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। पालो पर बीजापुर के थाना जांगला, मिरतुर, भैरमगढ, गंगालूर में 5 केस दर्ज थे। वहीं दीवान पर बीजापुर के थाना जांगला, मिरतुर, भैरमगढ, नेलसनार में 4 केस दर्ज थे।

इसे भी पढ़ें:- बीजापुर के नक्सली हमले में आठ जवान शहीद, बस्तर आईजी ने की पुष्टि, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीर

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media