

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Breaking: Cabinet meeting chaired by Chief Minister Sai begins; key issues to be deliberated upon.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मंत्री परिषद की बैठक में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय विषयों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कई अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद विचार करेगी। इनमें प्रशासनिक निर्णयों के साथ प्रदेशहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हो सकते हैं।