

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Breaking: Major action by Sukma Police; illegal cannabis worth ₹1.11 crore seized, three smugglers from Rajasthan arrested.
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में राजस्थान निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, तस्कर फर्जी नंबर प्लेट लगी एक वाहन के जरिए गांजे की खेप को राज्य से बाहर ले जाने की फिराक में थे। हालांकि, सुकमा पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
.jpeg)
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।