

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Breaking: Sai Cabinet meeting begins; several key decisions likely to be approved.
रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज मंत्रालय में शुरू हो गई। यह बैठक ऐसे समय आयोजित हो रही है, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बेहद नजदीक है। ऐसे में सरकार आगामी सत्र की रणनीति और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर रही है।
कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों, शासकीय कार्यों और विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के साथ-साथ अहम नीतिगत निर्णयों पर भी विचार करेगी।
बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों, खरीफ सीजन की तैयारियों, कृषि योजनाओं की समीक्षा और हाल के नकटी विवाद जैसे विषयों पर भी मंत्रिमंडल मंथन करेगा।
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।