ताजा खबर

CG Breaking: राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से महिला की मौत; गवर्नर ने सारे कार्यक्रम किए निरस्त, जानिये कैसे हुई पूरी घटना..

By: आशीष कुमार, CHECKED BY- SHUBHAM SHEKHAR
RAIPUR
3/28/2025, 2:35:00 PM
image

CG Breaking Woman dies after being hit by a vehicle from the Governor's convoy

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट में उनके काफिले की वाहन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई है। हादसे के बाद राज्यपाल ने सरगुजा में अपने आज के कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि, महिला भाई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है। घटना गुरुवार शाम पर्यटन स्थल उल्टापानी के पास की बताई जा रही है। राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की चपेट में आकर सुन्नी मझवार (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

राज्यपाल ने स्थगित किया कार्यक्रम

घटना के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने अपने सरगुजा प्रवास के दूसरे दिन के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं। आज राज्यपाल रमेन डेका को मैनपाट में तिब्बती कैंप जाना था। इसके अलावे अंबिकापुर में सैनिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और अंबिकापुर में अधिकारियों की बैठक भी आयोजित थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से प्रवास रद्द होने का कारण राज्यपाल की स्वास्थ्यगत समस्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर में प्रस्तावित दौरे में शामिल होने को बताया गया है। इस कारण राज्यपाल रायपुर रवाना हो गए हैं।

भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही थी महिला

ग्राम करमहा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की बुधवार शाम पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक की बहन सुन्नी मझवार अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थी और वहां से पैदल अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में राज्यपाल के काफिले की फॉलो वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

फॉलो वाहन के चालक ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्घटना हो गई। आनन-फानन में महिला को हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया गया। अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अंबिकापुर पहुंचे और मुआवजे की मांग की। ग्रामीण अमरनाथ यादव ने बताया कि राज्यपाल के काफिले की सातवें नंबर की इनोवा कार ने महिला को टक्कर मारी। हादसे के बाद सुन्नी मझवार सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी काफिले के अन्य वाहन नहीं रूके। बाद में पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media