

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Cabinet: A crucial meeting of the Sai Cabinet will be held tomorrow; several important proposals will be approved, and Deputy CM Arun Sao will provide details of the decisions.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल, 22 जुलाई को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है।
मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार की योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण विषय एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।
बैठक समाप्त होने के बाद राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रेसवार्ता के माध्यम से मीडिया को देंगे। इस दौरान कैबिनेट के प्रमुख निर्णयों और उनके प्रभावों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।