

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Crime: 31.50 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in the ministry, FIR against three accused
रायपुर। रायपुर में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 31.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ड्राइवर से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक नौकरी दिलाने का दिया लालच
मोती नगर यश विहार कॉलोनी निवासी हरीश ध्रुव ने पुलिस को बताया कि विश्वनाथ गुप्ता, चन्द्रमा गुप्ता और दिपेश नवरंग ने उन्हें और उनके परिजनों को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपियों ने ड्राइवर, ऑफिस असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चपरासी सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति कराने का वादा किया।
कार में लिए 5.50 लाख रुपए, वीडियो भी बनाया
पीड़ित के मुताबिक, 19 जुलाई 2024 को कमल विहार स्थित एक रेस्टोरेंट के पास कार में आरोपियों ने 5.50 लाख रुपए लिए थे, जिसका वीडियो भी बनाया गया था। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में 6 लाख रुपए और लिए गए। साथ ही आरोपियों पर अन्य परिचितों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लेने का आरोप है।
मंत्रालय बुलाकर वेरिफिकेशन और नियुक्ति पत्र देने का दावा
हरीश ध्रुव ने बताया कि आरोपी दिपेश नवरंग ने उन्हें मंत्रालय बुलाकर वेरिफिकेशन और नियुक्ति पत्र देने का दावा किया था, लेकिन किसी की भी नौकरी नहीं लग सकी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
टिकरापारा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।