

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Accident: Heavy vehicle and passenger bus collide in Jashpur, dozens of passengers injured
जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बगीचा से कुसमी जा रही थी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात कराया बहाल
घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।