

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Crime: Police conduct midnight operation in Raipur, 20 arrested in combing robbery, action taken against 32 accused
रायपुर। राजधानी रायपुर के मध्य ज़ोन में पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। 22-23 अप्रैल की दरम्यानी रात चलाए गए इस मिडनाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन से बदमाशों में हड़कंप मच गया।

150 जवान, 10 टीमों ने संभाली कमान
यह अभियान उमेश प्रसाद गुप्ता (डीसीपी सेंट्रल ज़ोन) के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें करीब 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों का गठन किया गया। अभियान में तारकेश्वर पटेल (एडिशनल डीसीपी), एसीपी दीपक मिश्रा और एसीपी रमाकांत सहित थाना प्रभारियों ने भाग लिया। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी भी की गई।
.jpeg)
20 वारंटी गिरफ्तार, कई पर केस दर्ज
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 11 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 20 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा:
- 2 मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
- 1 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
- 32 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
हिस्ट्रीशीटर और पुराने अपराधियों के घर दबिश
अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 70 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों और 85 पुराने चोर-चाकूबाजों के घरों पर दबिश देकर सघन जांच की। डोर-टू-डोर सर्च और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई।

इलाके में बढ़ी सुरक्षा, अपराधियों में डर
पूरे ऑपरेशन में 55 से अधिक अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
आगे भी जारी रहेंगे अभियान
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
.jpeg)