

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Major reshuffle in the Revenue Department in Surajpur, 106 Patwaris transferred
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के राजस्व विभाग में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक साथ 106 पटवारियों का तबादला कर दिया है। इस व्यापक फेरबदल को विभाग में लंबे समय से जमे कर्मचारियों को हटाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई पटवारी वर्षों से एक ही ब्लॉक और तहसील में पदस्थ थे। अब उन्हें अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है, ताकि प्रशासनिक संतुलन बनाए रखा जा सके और स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।
सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बढ़ती कार्रवाई के बाद यह सख्त निर्णय लिया गया है। इसी के मद्देनज़र प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तबादले कर व्यवस्था में सुधार लाने की पहल की है।
यह तबादला सूची कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जारी की गई है और इसे जिले के राजस्व विभाग में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से न केवल कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।