

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh's 'apology vs. clarification' battle: Kharge's remarks spark political debate, with CMs Sai and Baghel at loggerheads
रायपुर। रायपुर की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों बयान और जवाबी बयान का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। एक तरफ भाजपा माफी की मांग कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे लेकर सफाई और पलटवार में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री साय का हमला, कहा देश की भावना का अपमान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खड़गे के बयान को कड़ी आपत्ति के साथ खारिज किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों का भी अपमान है। साय ने कांग्रेस से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की और इसे राजनीतिक मर्यादा से गिरता स्तर बताया।
बघेल का पलटवार, भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खड़गे के समर्थन में उतरते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बात स्पष्ट कर दी है। बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें आपत्ति थी तो सीधे संवाद कर सकते थे, चुनाव आयोग जाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।
उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं का तीखा रुख
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के नेता घटिया राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां देश की गरिमा के खिलाफ हैं और इससे कांग्रेस की गिरती साख साफ झलकती है।वहीं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा पूरे देश का अपमान है और जनता इसका जवाब जरूर देगी।
बयान से बढ़ा राजनीतिक तापमान, आगे और टकराव के संकेत
इस पूरे विवाद ने प्रदेश की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माने की संभावना है, क्योंकि दोनों पक्ष अपने अपने रुख पर अडिग नजर आ रहे हैं।