

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG DA Hike: A Diwali gift for Chhattisgarh employees and pensioners a 2% increase in Dearness Allowance.
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।
राज्य शासन के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सातवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अलग-अलग दरों से वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी आगामी 1 नवंबर 2026 से देय होगी। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे करीब पौने चार लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा।
इससे पहले गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि दीपावली से पहले सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है। इसके बाद दोनों की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर करीब 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। वहीं, सालाना आधार पर सरकार पर लगभग 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक सहारा मिलेगा। साथ ही उनके परिवारों में दीपावली का त्योहार और अधिक खुशियों एवं उल्लास के साथ मनाया जा सकेगा।