

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Forest Department: Postings of 2024 batch IFS probationers; State Government issues order.
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को क्षेत्रीय प्रशिक्षण के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, कुनाल मिश्रा (2024) को अंबिकापुर वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। मृगना जालिंदर यादव (2024) को कटघोरा वनमंडल में पदस्थ किया गया है। परव साखड़ा (2024) को सुकमा वनमंडल में जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीति यादव (2024) को उत्तर नारायणपुर वनमंडल में पदस्थ किया गया है। यशस्वी मांझी (2024) को राजनांदगांव वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा होने तक संबंधित वनमंडलों में कार्यरत उप वनमंडलाधिकारी (राज्य वन सेवा) विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस कार्यभार संभालेंगे।