Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
CG Mastermind of prostitution arrested used to call call girls from abroad 17 arrested including 2 female brokers
रायपुर। राजधानी में पिछले दिनों विदेशी महिला और उसके साथ मौजूद वकील के गिरफ्तार होने के बाद शुरू हुई जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शहर में बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट को संचालित करने वाले 17 दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी जुगल कुमार ही विदेशी लड़कियों समेत अलग-अलग राज्यों से कॉल गर्ल बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था। आरोपी इस पूरे रैकेट का संचालन Locanto App के माध्यम से करता था। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला दलाल भी शमिल है।
बता दें कि, 5 फरवरी की दरम्यानी रात थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. मेन रोड में एक कार चालक(वकील) द्वारा शराब के नशे में एक्टिवा सवार 3 युवको को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में उपचार के दौरान एक व्यक्ति अरूण कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई। जिसके बाद प्रार्थी शाहरूख खान की रिपोर्ट पर आरोपी(वकील) के खिलाफ तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 83/25 धारा 281, 125(ए), 110, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था। लेकिन कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह उज्बेकिस्तान देश के अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था। जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था।
इस जानकारी के हाथ लगने के बाद तेलीबांधा पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर तकनीकी साक्ष्य इकठ्ठा किया गया। जिसके बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि, locanto app के माध्यम से विभिन्न देश एवं अन्य राज्यों के युवतियों का फोटो एवं कई व्हाट्सएप ग्रुप प्राप्त हुये बुकिंग की जाती थी। जिसका एनालिसिस कर रायपुर में देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए गिरफ़्तारी की गई।
इस संगठित अपराध के मास्टर माईंड जुगल कुमार को लोकेशन के आधार पर 24 परगना पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया। जुगल कुमार से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि विदेशी सहित अलग-अलग राज्यों से युवतियों को रायपुर बुलाकर अपने नेटवर्क के माध्यम से देह व्यापार कराया जाता था। पूछताछ के आधार पर उसकी पत्नि सहित प्रकरण में संलिप्त आरोपी मयंक हरपाल, मोह0 शबीर, मनोरंजन बारिक, ऋषभ शर्मा तथा 1 अन्य महिला से पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताये।
बता दें कि, प्रकरण में अब तक 2 महिला सहित कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में भी अपराध क्रमांक 22/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
01. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।
02. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर।
03. बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
04. मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
05. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
06. शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
07. अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
08. रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर।
09. शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
10. दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।
11. जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।
12. मयंक हरपाल पिता स्व. उमेश हरपाल उम्र 27 साल निवासी दंतेश्वरी मंदिर गोलबाजार स्टेट बैंक के पास थाना कोतवाली जिला जगदलपुर (छ.ग.)। हाल पता - जगरनाथ एनक्लेव सांई मंदिर के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
13. मोह0 शबीर पिता कुदरतउल्ला खान उर्फ विक्की बादशाह उम्र 39 साल निवासी प्रगति विहार गुडलक फैक्ट्री के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
14. मनोरंजन बारिक पिता मरली धर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भरवाबसपुर थाना बसना जिला महासमंुद। हाल पता - सेक्टर 01 कौशल्या अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 302 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर।
15. ऋषभ शर्मा पिता कमलेश शर्मा उम्र 24 साकिन गोल्डन स्काई आई ब्लॉक 601,विशाल नगर तेलीबांधा l
16. देह व्यापार में संलिप्त 02 महिला दलाल।