ताजा खबर

CG Naxal Encounter: 7 गोलियां लगने के बाद भी डटे रहे राजूराम ओयाम, 4 नक्सलियों को किया ढेर…शहीद आदिवासी जवान को सलाम

By: शुभम शेखर CHECKED BY LATA
Jagdalpur
3/22/2025, 3:33:54 PM
image

CG Naxal Encounter Raju oyam stood firm even after being shot 7 times killed 4 Naxalites Salute to the martyred tribal soldier

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों ने 26 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में आदिवासी जवान राजूराम ओयाम शहीद हो गए। उनकी शौर्य गाथा अब सबके सामने आई है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

7 गोलियां खाने के बाद भी डटे रहे राजू, 4 नक्सलियों को किया ढेर  

मुठभेड़ के दौरान सात गोलियों का जख्म सहने के बाद भी राजू पोयम मैदान छोड़कर भागे नहीं, बल्कि नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे। आज न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरा देश रणबांकुरे राजूराम ओयाम को सैल्यूट कर रहा है।

जानकारी के अनुसार राजूराम ओयाम के शरीर पर सात गोलियां लगी थीं, फिर भी वे अपना दर्द भूलकर नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे। तीन से चार नक्सलियों को ढेर करने के बाद ही राजूराम ओयाम ने अंतिम सांस ली। निडरतापूर्वक नक्सलियों से लोहा लेते हुए राजू ओयाम ने अपनी जान की बाजी लगाकर वीरगति को प्राप्त किया। क्षेत्र का हर नागरिक कह रहा है कि ऐसे वीर जवान को दिल से सलाम है जिसने भारत माता के लिए अपनी जान निछावर कर दी।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

ढेर हुए थे 26 नक्सली

बता दें कि शुक्रवार को बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमावर्ती जंगल गंगालुर में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। फोर्स ने मुठभेड़ में 26 नक्सली मार गिराए थे। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान राजूराम ओयाम शहीद हो गए थे। गौरतलब है कि, बीजापुर के अलावा कांकेर में भी सुरक्षाबल के जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर किया था।

इसे पढ़ें:- बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 26 में से 18 नक्सलियों की शिनाख्ती पूरी; कुल 53 लाख का था इनाम, 14 महिला नक्सली भी थी शामिल

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media