

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: BEML's first heavy earth-moving equipment plant to be set up in Chhattisgarh; Vishnu Deo Sai government approves land allocation.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने BEML के हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट (Heavy Earth Moving Equipment) मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र की स्थापना के लिए रियायती दर पर भूमि आवंटन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह राज्य का पहला ऐसा अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र होगा।
सरकार के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में भारी उद्योग क्षेत्र में बड़े निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा। संयंत्र की स्थापना से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा और निवेशकों का विश्वास भी मजबूत होगा। इससे राज्य को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।
प्रस्तावित संयंत्र के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही तकनीकी कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को आधुनिक विनिर्माण क्षेत्र में बेहतर रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।