

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Police action intensifies in Sagar Pipes factory accident... FIR registered against the operator after video surfaces.
रायपुर। उरला स्थित सागर पाइप्स फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का वीडियो सामने आने और शुरुआती जांच में घटना की पुष्टि होने के बाद फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों के साथ सुरक्षा नियमों के पालन की भी गहन जांच कर रही है।
चार अगस्त को फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई थी। मामला तब सामने आया जब विस्फोट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।
उरला थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में घटना सही पाए जाने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फैक्ट्री में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना की जानकारी संबंधित विभागों और पुलिस को समय पर क्यों नहीं दी गई। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।