

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Female Naxalite carrying a reward of Rs 5 lakh surrenders in Kondagaon; Geeta alias Kamli Salam returns to the mainstream
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में सक्रिय 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर (LBD) रही गीता ने यह आत्मसमर्पण पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के समक्ष किया।
पुलिस के अनुसार, राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों, और वरिष्ठ नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण से प्रेरित होकर गीता ने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।
महिला नक्सली ने बताया कि शासन की विकास योजनाएं, गांवों तक पहुंची सड़कें, मोबाइल नेटवर्क, बिजली और पानी की सुविधाएं, तथा लोगों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं ने उसे नक्सल मार्ग छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
आत्मसमर्पण के बाद गीता को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। साथ ही, शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य लाभ देने की प्रक्रिया जारी है।
यह आत्मसमर्पण पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज अमित तुकाराम काम्बले, और पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। इस अभियान में एएसपी (ऑप्स) रूपेष कुमार डाण्डे, डीएसपी (ऑप्स) सतीष भार्गव और अन्य पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।