CG News: Ghost in actress Ada Sharma's room in Raipur, video goes viral on social media
रायपुर। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अदा शर्मा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर आई थीं। जहां उन्होंने राम मंदिर और जगन्नाथ मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं।
रायपुर के राम मंदिर में अदा शर्मा ने माथे पर भगवान राम का तिलक लगाया। वह जगन्नाथ मंदिर के शांत वातावरण में बैठी नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने अपने होटल के कमरे में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में अदा ने मजाकिया अंदाज में बताया कि, उनके कमरे में भूत है। यह घटना तब हुई जब होटल के कमरे में एक लैंप अपने आप जल रहा था और बुझ रहा था। अदा ने इस पल को मजेदार अंदाज में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media