Heavy rain in Kondagaon( FILE PHOTO)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां लगातार आज दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश से जहां किसानों को फायदा होने की उम्मीद है, वहीं आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासतौर पर खुले इलाकों और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचने के निर्देश दिए हैं। बीते दिन जिले में तेज बारिश हुई थी, और आज शनिवार दोपहर से फिर बारिश शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि, किसान बड़े पैमाने पर फसल विशेषकर मक्का की खेती कर रहे हैं। इसके लिए कई किसानों ने ट्यूबवेल का खनन करवाना पड़ा रहा था। एक साथ कई बोर चालू होने से वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही थी। बता दें कि, लो वोल्टेज के कारण पंप नहीं चल पा रहे थे, जिससे सिंचाई में परेशानी हो रही थी और फसलें सूख रही थीं। जो अचानक आई बारिश के बाद फसलों को भरपूर पानी मिल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में आज शाम भी बारिश की संभावना है। प्रशासन का कहना है कि, आने वाले समय में वोल्टेज की समस्या नहीं होगी। विद्युत सब स्टेशन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
किसानों का कहना है कि, आज हुई इस मूसलाधार बारिश से उन्हें बड़ी राहत मिली है। हालांकि, आने वाले दिनों में और बारिश की आवश्यकता होगी। किसानों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि, वह इस दौरान अपनी तैयारियां पूरी कर ले।
मौसम के अचानक बदलाव से किसानों को फसल के लिए फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है। इसके कारण जिले के बड़े राजपुर विकासखंड के पटेल पारा में आकाशीय बिजली गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। आनंद नेवरा नाम का युवक अपने घर के किचन शेड की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक उस पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से उसका पूरा शरीर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शनिवार दोपहर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आनंद की शादी मात्र 8 महीने पहले हुई थी। इसी दौरान कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गिरोला में भी एक घटना हुई। यहां बीते शुक्रवार रात 8:20 बजे रैमल दिवान के घर के आंगन में लगे नारियल के पेड़ पर बिजली गिरी। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media