

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Illegal gutkha factory busted in Bhilai, 52 boxes of goods seized
भिलाई। भिलाई जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासिन गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह फैक्ट्री चोरी-छिपे संचालित की जा रही थी, जहां प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखे का निर्माण किया जा रहा था।
‘मुसाफिर’ और ‘एम-4’ ब्रांड के गुटखे का उत्पादन
छापेमारी के दौरान मौके पर ‘मुसाफिर’ और ‘एम-4’ नाम से जर्दा युक्त गुटखे का निर्माण होता पाया गया। यह उत्पाद स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी में थे, जिससे स्वास्थ्य और कानून दोनों को खतरा था।
13 मजदूर मौके पर मिले
कार्रवाई के दौरान पुलिस को फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते हुए मिले। पूछताछ में मजदूरों ने बताया कि उन्हें किसी अन्य व्यक्ति द्वारा यहां काम के लिए लाया गया था और उन्हें फैक्ट्री संचालक की पूरी जानकारी नहीं है।
52 पेटी गुटखा जब्त
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मौके से 52 पेटी तैयार गुटखा जब्त किया है। इसके अलावा निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री और उपकरण भी कब्जे में लिए गए हैं।
फैक्ट्री संचालक फरार, जांच जारी
पुलिस के अनुसार फैक्ट्री के असली संचालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह अवैध यूनिट अप्रैल माह से संचालित हो रही थी। पुलिस ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए संचालक तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।
आगे की कार्रवाई
पुलिस और संबंधित विभाग इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।