

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: More than 140 Naxalites will surrender before the Chief Minister, Deputy CM Sharma said - 'We will welcome them with a red carpet'
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने 17 अक्टूबर, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 140 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। इस अवसर पर नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में 100 से अधिक हथियारों के साथ नक्सली मुख्यधारा में लौटेंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं और उनका स्वागत रेड कार्पेट के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जगदलपुर में ऑफिसियल सरेंडर अनाउंस किए जाएंगे। शर्मा ने यह भी कहा कि बस्तर की जनता अब लाल आतंक नहीं चाहती और नई सरकार की प्रयासशील नीतियों के चलते यह परिवर्तन संभव हुआ है।
दीपक बैज के आरोपों पर विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व झीरम घाटी में खो गया था और यह कांग्रेस नेताओं की गलती थी। उन्होंने बताया कि नई सरकार के प्रयासों से ही नक्सलियों का सरेंडर संभव हो पा रहा है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे और 1 नवंबर को राज्योत्सव (छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव) का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 28, 29 और 30 नवंबर को रायपुर में रहेंगे और डीजी कॉन्फ्रेंस में भी भाग लेंगे।
सरकार और पुलिस प्रशासन नक्सलियों के सुरक्षित सरेंडर और मुख्यधारा में समायोजन के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।