ताजा खबर

CG News: नारायणपुर में नक्सलियों की नापाक हरकत; IED बम किया ब्लास्ट, 1 जवान घायल

By: आशीष कुमार
RAIPUR
3/28/2025, 2:32:19 PM
image

CG News: Naxalites' nefarious act in Narayanpur; 45 kg IED bomb blasted, 1 soldier injured

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज एक बार फिर नक्सलियों ने अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने नारायणपुर कुतुल बेड़माकोटी मार्ग पर IED ब्लास्ट किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए नारायणपुर जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। आज शुक्रवार की सुबह बस्तर फाइटर के जवान बाइक से इलाके में गश्त पर निकले हुए थे। इसी दौरान जंगल से नक्सलियों ने रिमोट कमांड IED का इस्तेमाल कर ब्लास्ट कर दिया। जिससे जोर का धमाका हुआ।

ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान जख्मी हो गया है। - Dainik Bhaskar

घटना में बाइक में सवार बस्तर फाइटर के एक जवान को गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे साथी जवानों ने मौके से निकाला और पुलिस कैंप लेकर गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिर घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों की माने तो जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल उस इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। दरअसल, उस इलाके में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं, और लगातार ऐसी ही नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे है।

इसे भी पढ़ें :- बीजापुर-कांकेर एनकाउंटर को लेकर नक्सलियों की पहली प्रतिक्रिया; स्वीकारा 31 साथियों की मौत, जारी किया प्रेस नोट

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media