ताजा खबर

CG News: नक्सलियों की नापाक हरकत नाकाम; बीजापुर में जवानों ने 45 किलो का IED बम किया डिफ्यूज

By: आशीष कुमार
RAIPUR
3/28/2025, 2:48:23 PM
image

CG News Naxals' nefarious activities failed Jawans defused 45 kg IED bomb in Bijapur

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार हो रहे मुठभेड़ से नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बीजापुर के चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी प्लांट किया था, जिसे जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी साजिश रची थी। उन्होंने चेरपाल- पालनार मार्ग में 45 किलो का आईईडी बिछा रखा था। आईईडी का कमांड स्वीच सिस्टम लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से उन्होंने IED बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में CRPF 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी। ड्यूटी से वापसी के दौरान 2 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग में उन्होंने 45 किलो का आईईडी बरामद किया। बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की BD टीम ने मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

नक्सलियों ने IED सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के लिए चेरपाल-पालनार मार्ग में लगाया था.

इसे पढ़ें:- नारायणपुर में नक्सलियों की नापाक हरकत; IED बम किया ब्लास्ट, 1 जवान घायल

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media